हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की फुटबाॅल पुरूष टीम युनिवर्सिटी आफ कलकत्ता में 30 जनवरी से 08 फरवरी तक आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुए। टीम के खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ.) संजय तिवारी ने व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने अच्छे प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए।

टीम के सभी खिलाड़ियों को किट प्रदान किया गया। खेल संचालक डाॅ दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय की फुटबाॅल पुरूष टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाक्सेन विश्वविद्यालय हैदराबाद में आयोजित दक्षिण पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में दूसरे वर्ष भी द्वितीय स्थान प्राप्त की हैं। इस टीम का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया गया। टीम के मैनेजर डाॅ. मून्नालाल नंदेश्वर क्रीड़ाधिकारी शासकीय नेहरू महाविद्यालय, डोंगरगढ़ व कोच लक्ष्मेन्द्र कुलदीप क्रीड़ाधिकारी शासकीय महाविद्यालय दुर्ग है जिनके मार्गदर्शन में टीम आल इंडिया प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगी।
फुटबाॅल पुरूष टीम में शामिल खिलाड़ी में
उज्जवल डहरिया शासकीय महाविद्यालय दुर्ग,सुजल मोहरकर शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, सुमीत गोस्वामी शासकीय महाविद्यालय दुर्ग,हिमांशु लखारिया शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव, डी. रॉबिन एस.टी. थॉमस कॉलेज रुआबांधा,अंजनेय तिवारी शासकीय महाविद्यालय दुर्ग,सूर्यांश सिंह शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, एम. साईराज सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, समर्पित आनंद एसटी. थॉमस कॉलेज रुआबांधा, कमल किशोर रावटे एसटी. थॉमस कॉलेज रुआबांधा, हिमांशु कोला श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, जतिन कुमार साहू श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी,राजीव वर्मा एसटी. थॉमस कॉलेज रुआबांधा, गुलशन कुमार चंद्रवंशी शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ टी. सुरेश शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, तुषाल यादव एसटी. थॉमस कॉलेज रुआबांधा,अनुभव यदुवंशी शासकीय महाविद्यालय दुर्ग, खेमचंद आर्य शासकीय महाविद्यालय दुर्ग,वरिष्ठ बख्शी सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, अंकुर हमने शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़.

