Cricket

KHELNEWZ BILASPUR DESK सीएसबी का विमेंस क्रिकेट ट्रॉयल आज आधारशीला विद्या मंदिर कोनी में

छत्तीसगढ़ ईस्ट जोन का ट्रॉयल 2 फरवरी को सेक्रसा रेलवे मैदान में होगा

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विमेंस ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए सभी जिला में ट्रॉयल का आयोजन किया जाना है और इस बार सत्र 2026-27 के लिए ट्रायल लिया जा रहा है।जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 31 जनवरी को सुबह 10 बजे कोनी के रमतला रोड आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल में वूमेंस अंडर 15 और वूमेंस अंडर 19 का ट्रायल का आयोजन किया जाना है ।

विमेंस अंडर 15 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के मध्य जन्म के खिलाड़ी ट्रायल दे पाएंगे इसके अलावा वूमेंस अंडर 19 का कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2007 रखा गया है इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही इस ट्रायल में सम्मिलित हो सकेंगे. ट्रायल व्हाइट बॉल से होगा.ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ी अपने अंतिम 6 साल के मार्कशीट पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है एवं सभी दस्तावेज का फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। सभी खिलाड़ी कलर लोअर टी-शर्ट में उपस्थित होंगे और स्वयं के कीट बैग लाना है. अधिक जानकारी के लिए महेश दत्त मिश्रा से मोबाइल नंबर 7415798292 में कर सकते हैं।

ट्रायल के दौरान फिटनेस, क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल बल्लेबाजी और गेंदबाजी के प्रदर्शन को परखने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन के लिए किया जाएगा. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा ईस्ट जोन का ट्रॉयल 2 फरवरी 2026 को रेलवे के सेक्रसा मैदान में सुबह 8 बजे लिया जायेगा। जिसके पश्चात ही छत्तीसगढ़ स्टेट के कैंप के लिए चयनित किया जाएगा। ईस्ट जोन ट्रायल में बिलासपुर जिले के अलावा जांजगीर चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिला भी विमेंस अंडर 15 एवं अंडर-19 शामिल है जो की 2 फरवरी को रेलवे ग्राउंड में सुबह 8 बजे ट्रायल में शामिल होंगे। यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.