पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (UTD) की एथलेटिक्स टीम ने इंटरकॉलेज एथलेटिक्स (M/W) चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सचिदानंद शुक्ला, निदेशक प्रो. रीता वेणु गोपाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजीव चौधरी, तथा प्रो. सी.डी. आगसे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दिए। टीम के कोच राहुल कुमार पासवान एवं मैनेजर सुरज देशलहरे है।

प्रतियोगिता में UTD टीम का परिणाम इस प्रकार रहा:
1. निशा – 100 मीटर व 200 मीटर – स्वर्ण पदक
2. भूपेंद्र चौहान – 100 मीटर – रजत पदक
3. भूपेंद्र चौहान – लंबी कूद – रजत पदक
4. नाहां शाह – हाई जंप – स्वर्ण पदक
5. सुराज गिलहरे – जेवलिन थ्रो – स्वर्ण पदक
6. निरंजन – हाई जंप – स्वर्ण पदक
7. लक्ष्मी – ट्रिपल जंप – स्वर्ण पदक
8. धात्री साहू – 1500 मीटर एवं 5000 मीटर – स्वर्ण पदक
9. दीपक – 400 मीटर हर्डल्स – कांस्य पदक

