athletics

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 64 खिलाड़ी 77 इवेंट में लेंगे भाग

भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 10 से 14 अक्टूबर तक 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 3500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रबंधक, तकनीकी अधिकारी एवं आयोजनकर्ता भाग लेंगे. जिसमे छत्तीसगढ़ के 64 खिलाड़ी कुल 77 इवेंट में भाग ले रहे हैं।

टीम प्रबंधक परमेश्वर राम भगत (जशपुर), हेड कोच जसविंदर सिंह भाटिया, प्रशिक्षक आंचल भगत (जशपुर), अदिति (मुंगेली), सुनीति निषाद (दंतेवाड़ा), कपिल चौधरी (रायपुर), हिमांशु चंद्राकर (धमतरी), संदीप कुमार (बीजापुर), स्नेह यादव (बिलासपुर), अरुण कुमार पाल (बेमेतरा), स्पोर्ट्स फिजियो सुरभि नामदेव, महिला मसाजर रश्मि साहू शामिल है.

टीम के चयनकर्ता थे रवि शंकर धनगर (रायपुर), अरुण कुमार पाल (बेमेतरा), गुरमीत अटवाल (बिलासपुर), डॉ. मेजर सिंह (दुर्ग).चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के 22वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं पूर्व राष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदर्शन एवं एऍफ़आई के मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया है। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स टीम के मुख्य प्रशिक्षक पीजी जयकृष्णनन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और इस बार भी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करेंगे।

देविका यदु 3000 मी. रेस वॉक बालोद, संधिनी साहू शॉटपुट बलौदा बाज़ार, मोहित कुमार दास 200 मी. 400 मी. बस्तर, सिद्धार्थ मिन्ज हाई जम्प बेमेतरा, बीजापुर -लक्ष्मण हपका – ट्रायथलॉन A, संतोषी 60 मी. एवं 600 मी., निर्मति टेलाम हाई जम्प , नताशा तेलामी ट्रायथलॉन B , सविता कुहरामी ट्रायथलॉन C ,अंजली करम पेंटाथलॉन, मुकेश पाल 3000 मी स्टीपलचेस, बिलासपुर श्याम जी दुबे 5000 मी. रेस वॉक ,गजेन्द्र ठाकुर 1000 मी. ,दिनकर वर्मा 5000 मी. रेस वॉक, लोकेश 400 मी., नैतिक सोनकर 1500 मी., अमित कुमार 5000 मी. रेस वॉक, हर्ष निषाद 3000 मी., आशुतोष 1500 मी., यश कुमार – 5000 मी. रेस वॉक, लोकेश 200 मी., दंतेश्वरी निषाद 600 मी., अनन्या सृष्टि भोई जेवलिन थ्रो, तान्या केवट 400 मी., कुमारी शीतल 1500 मी.,कविता गडरिया 1500 मी., 800 मी., हर्षा साहू 1000 मी., आदित्य वर्मा 800 मी., नोमेश कुमार चन्द्राकर 800 मी. दंतेवाड़ा राजेश इस्टाम पेंटाथलॉन, जेवलिन थ्रो, कृष्णपाल सिंह 60 मी., मुन्ना राम 600 मी., रानू भोगामी पेंटाथलॉन, सुकमती बाईज शॉटपुट, सुशीला कुहरामी –200 मी., 400 मी., नितीश कुमार किड्स जेवलीन, दुर्ग – के चिरंजीवी – 60 मी., जवीण धानवानी शॉटपुट, आलोक कुमार 1000 मी., देवानंद साहू 200 मी., अनिरुद्ध बिस्वास डिस्कस थ्रो, बितरा मिमांसा डिस्कस थ्रोगरियाबंद पराश तारक 200 मी. जशपुर – योगेश शर्मा 400मी.,राहुल कुमार 3000 मी., 5000 मी., सौरभ पाल 5000 मी., कांकेर तार्निका टेट लॉन्ग जम्प, कोरबा -भूभृति सलाम ट्रायथलॉन A,नारायणपुर – रामु पोयाम ट्रायथलॉन Cरायपुर -धुर्वा बीरेन्द्र – 600 मी., अनंत कुमार साव – शॉटपुट, दुर्गेश कुशवाहा हाई जम्प, सिद्धार्थ नागेश – शॉटपुट, विजय कुमार यादव – जेवलिन थ्रो, शौर्य अग्रवाल जेवलिन थ्रो, बीरजू राम 110 मी. हर्डल्स, मोहम्मद अहमद – हैमर थ्रो, इरशाद अहमद – हैमर थ्रो, मिताली बिस्वास – डिस्कस थ्रो, मिताली बिस्वास – शॉटपुट, मानसवी भगत 100 मी., ऋधिमा शाही किड्स जेवलिन, बी गणेश रिले, सक्ती – अक्षत कुमार यादव ट्रायथलॉन B,सरगुजा – उत्कर्ष एक्का जेवलिन थ्रो, सुकमा धनिया कुमार लॉन्ग जम्प, 60 मी., सुरजपुर – सोनिका राजवाड़े 3000 मी., 5000. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रवक्ता एवं कार्यकारिणी के संयुक्त सचिव हेमंत सिंह परिहार द्वारा दी गई।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *