Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ के आरिश आगा चौबे पिक्लबॉल के बने नेशनल चैंपियन

ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में जम्मू कश्मीर संघ द्वारा 9वीं आईपा नेशनल पिक्लबॉल चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू में 26 से 28 सितंबर तक किया जा रहा है. नेशनल चैंपियनशिप में आज छत्तीसगढ़ पिक्लबॉल के खाते में एक स्वर्ण पदक जीते. छत्तीसगढ़ के उदीयमान पिक्लबॉल सितारे आरिश आगा चौबे ने अंडर 14 बॉयज सिंगल्स का ख़िताब जीतकर राष्ट्रीय चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.

आरिश ने सेमीफ़ाइनल में अर्णव (महाराष्ट्र) को 15-7 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया और फ़ाइनल में विश्वा (तेलंगाना) को हराकर छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक जीते। वर्तमान में कई नेशनल टूर्नामेंट के विजेता आरिश अपने जोड़ीदार देवाशीष मांझी के साथ बॉयज अंडर 14 डबल्स के भी फाइनल में पहुंचकर छ्ग का एक और पदक पक्का कर लिया है.

छ्ग के शेष खिलाड़ियों ने भी इस आईपा राष्ट्रीय पिकलबाल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. जूनियर्स अंडर 14 बॉयज़ सिंगल्स अथर्व पांडेय ने लीग मैच जीतकर नॉकआउट में प्रवेश किया, लेकिन नॉकआउट मैच में आदित्य सिंह से 11-7 से हार गए।देवाशीष मांझी ने लीग मैच जीतकर नॉकआउट में प्रवेश किया, लेकिन क्वार्टर फ़ाइनल में अर्णव से 11-6 से हार का सामना करना पड़ा।

अंडर 16 बॉयज़ सिंगल्स किआन कटारिया ने अपने सभी लीग मैच जीतकर क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश किया, लेकिन क्वार्टरफ़ाइनल में अक्षय काबरा से 11-8 से हार का सामना करना पड़ा।अंडर 19 बॉयज़ सिंगल्स तनमय प्रीतवाणी ने अपने सभी लीग मैच जीतकर क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश किया, लेकिन क्वार्टरफ़ाइनल में ओम पवार से 11-9 से हार गए।

ओपन मेन्स सिंगल्स प्रेम प्रकाश ध्रुव ने लीग के 3 मैच जीतकर टॉप 16 में प्रवेश किया, लेकिन अक्षय सुरेश से 11-9 से हार का सामना करना पड़ा. मेंस सिंगल्स में अजय नायक ने लीग में 2 मैच जीतकर टॉप 16 में प्रवेश किया, लेकिन निषाद शेवड़े से 11-6 से हार गए। अमन ध्रुव ने लीग के 2 मैच जीतकर टॉप 16 में प्रवेश किया, लेकिन प्रथम वरीयता प्राप्त सोनू कुमार विश्वकर्मा से 11-4 से हार का सामना करना पड़ा।

पियूष सिंह ने 3 में से 1 मैच जीता, लेकिन लीग में ही बाहर हो गए इस प्रकार छ्ग के सभी खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई, इस टीम की मैनेजर डॉ रिंकू पांडे है. यह जानकारी छ्ग पिक्लबॉल के सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.