छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय लिटिल मास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता में जिले के नन्हें शतरंज खिलाड़ी प्रज्ज्वल पांडेय विजेता बने हैं। भारत के ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से के सम्मान में राजधानी मे विगत दिवस एक दिवसीय लिटिल मास्टर्स शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आयु वर्गो में लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अंबिकापुर के उभरते हुए नन्हें शतरंज खिलाड़ी प्रज्ज्वल पांडेय ने U-7 आयु वर्ग की स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31 खिलाड़ियों के मध्य अपने सभी पांच मैच जीतकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हे प्रदेश शतरंज संघ की ओर से ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से ने विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
