
सेंट जेवियर हाई स्कूल भरनी में 14 और 15 अक्टूबर वॉलीबॉल के इंटरहाउस टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है. आज उद्घाटन में स्कूल के चारों हाउस की टीम आइंस्टीन, कलाम, न्यूटन, गैलेलियों हाउस के सभी खिलाड़ी के मध्य आपस में मैच आयोजित हुए. जिसमें बालक वर्ग में कलाम हाउस और न्यूटन हाउस की टीमें अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया एवं बालिका वर्ग में आइंस्टीन हाउस एवं कलाम हाउस की टीम ने जीतकर फ़ाइनल में जगह पक्का किया.

आयोजित उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉ. बी बी माहाता ने डायरेक्टर डॉ. जी एस पटनायक के विचारों के बारे में बताया कि शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा जीवन का एक अभिन्न अंग है, एक अच्छा खिलाड़ी ही एक अच्छा व्यक्ति बन सकता है. इस अवसर पर उप प्राचार्य दिनेश बिष्ट, सुभाष राय, एडमिनिस्ट्रेटर नैंसी पारेख उपस्थित थी. यह जानकारी स्कुल के क्रीड़ा विभाग प्रमुख आनंद सिंह द्वारा प्रदान किया गया.



