
जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 13 अक्टूबर को मिनी स्टेडियम, पामगढ़ में जिला स्तरीय अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक-बालिका एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8 बजे से किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कुल 86 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित 13 खिलाड़ियों को आगामी नवंबर में हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता NIDJAM में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
अंडर-16 आयु वर्ग के परिणाम
लंबी कूद — बालिका वर्ग
प्रथम — जया यादव
द्वितीय — राधिका नाग
तृतीय — श्वेता टंडन
लंबी कूद — बालक वर्ग
प्रथम — युवराज केवट
द्वितीय — रंजीत पटेल
तृतीय — महेंद्र पटेल
60 मीटर दौड़ — बालिका वर्ग
प्रथम — जया यादव
द्वितीय — रिया यादव
तृतीय — प्रेरणा जसवाल
60 मीटर दौड़ — बालक वर्ग
प्रथम — युवराज
द्वितीय — यशपाल
तृतीय — रंजीत
600 मीटर दौड़ — बालक वर्ग
प्रथम — गुलशन पटले
द्वितीय — चंद्रहास पटेल
तृतीय — दुर्गेश मरावी
600 मीटर दौड़ — बालिका वर्ग
प्रथम — प्रेरणा वेद्राम
द्वितीय — श्वेता
गोला फेंक — बालक वर्ग
प्रथम — रणवीर
द्वितीय — गौरव
तृतीय — प्रेम
गोला फेंक — बालिका वर्ग
प्रथम — कांति केवट
द्वितीय — राधिका
तृतीय — ममता गोंड
भाला फेंक — बालक वर्ग
प्रथम — आदित्य
द्वितीय – देवेंद्रकृष्ण
अंडर-14 आयु वर्ग के प्रमुख परिणाम
किड्स जेवलिन थ्रो — बालक वर्ग
प्रथम — योगेंद्र
द्वितीय — अनय
तृतीय — भवानी
ट्रायथलॉन A — बालिका वर्ग
प्रथम — रमा केवट
द्वितीय — अंजलि
तृतीय — ग्रेसी
ट्रायथलॉन B — बालिका वर्ग
प्रथम-राधिका यादव
द्वितीय — माही रात्रे
तृतीय— नीलम कर्ष
ट्रायथलॉन C — बालिका वर्ग
प्रथम — साक्षी
द्वितीय — नम्रता
ट्रायथलॉन A — बालक वर्ग
प्रथम — योगेंद्र
द्वितीय — प्रिंस
तृतीय — फ्रांसिस
ट्रायथलॉन B — बालक वर्ग
प्रथम — भवानी
द्वितीय — साहिल
तृतीय — अनय
ट्रायथलॉन C — बालक वर्ग
प्रथम — यशवर्धन
द्वितीय — प्रदीप
तृतीय — भुवन
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में तकनीकी अधिकारियों के रूप में पी. जी. जयकृष्णन, मनीष पांडेय, राधिका कश्यप, दिनेश रात्रे, गजेंद्र चौहान, संतोष लहरे, प्रफुल्ल साहू, हेमंत, विजय कुमार साहू, विनोद भारती, बसंत टंडन, होली बर्मन, गुलशन यादव, अशोक साहू, गजेंद्र बरेट, धिरमन लाल आदित्य एवं श्रीनिवास आदित्य सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ जिले में एथलेटिक्स खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
संघ के सचिव हितेश यादव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उत्साह एवं प्रदर्शन की सराहना की तथा चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन में प्रमुख सहयोगी विद्या निकेतन शाला के प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने आशा व्यक्त की कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

