Volleyball

KHELNEWZ DURG DESK जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित चयन ट्रायल हुआ संपन्न, अंतिम चयन सूची आज होगा जारी

जिला एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में कल पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल टीमों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया । ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन समिति द्वारा प्रारंभिक तौर पर 24 पुरुष एवं 20 महिला खिलाड़ियों को संभावित सूची में चयनित किया गया है।

दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों का अंतिम चयन आज 11 अक्टूबर को किया जाएगा। कल आयोजित ट्रायल के अवसर पर चयन समिति के सदस्य गुरमीत सिंह, एस.एन. नेमा, नईमुद्दीन हनफी, निर्मल सिंह, राजेंद्र राय, शंकर लाल यादव, डी. शाजी, श्रीमती प्रतीक्षा, विनोद नायर, वी.एन. सोनी, ललन चौधरी, राकेश सिंह, मधुसूदन हनोटे, राहुल रेड्डी एवं अनिल दलाई उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *