netball

KHELNEWZ JAANJGIR DESK राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी शुरू, 11 अक्टूबर को सातों जोन में होंगे प्रारंभिक चयन ट्रायल

छत्तीसगढ़ में नेटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश की श्रेष्ठता को बरकरार रखने के उद्देश्य से नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

एसोसिएशन के महासचिव राजेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए छत्तीसगढ़ की सशक्त पुरुष एवं महिला टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। खिलाड़ियों के प्रारंभिक चयन के लिए 11 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सातों जोन में विशेष चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

इन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रारंभिक चयन किया जाएगा। इसके पश्चात चयनित खिलाड़ियों के लिए 14 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रथम चयन ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

महासचिव राजेश राठौर ने बताया कि आगामी सत्र में राष्ट्रीय स्तर पर निम्नलिखित प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

1. तीसरी सीनियर राष्ट्रीय मिश्रित (मिक्स्ड) नेटबॉल चैंपियनशिपइसका आयोजन 3 से 6 दिसंबर 2026 तक मधुबन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, इंदौर (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा।

2. 44वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (महिला वर्ग)इसका आयोजन 24 से 27 दिसंबर 2026 तक श्री बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलिंगा, भिवानी (हरियाणा) में होगा।

3. 39वें राष्ट्रीय खेल, 2027 – मेघालय

वर्ष 2027 में मेघालय में आयोजित होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों में नेटबॉल की तीन स्पर्धाएं—ट्रेडिशनल नेटबॉल (Traditional Netball), फास्ट-5 नेटबॉल (Fast5 Netball) और मिक्स्ड नेटबॉल (Mixed Netball)—शामिल की गई हैं।

छत्तीसगढ़ के सातों जोन में 11 अक्टूबर को होंगे चयन ट्रायल

प्रदेश के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए एसोसिएशन ने चयन प्रक्रिया को सात जोन में विभाजित किया है। सभी जोन में 11 अक्टूबर को प्रारंभिक चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

1. प्रथम जोन – जांजगीर-चांपा- शामिल जिले: जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ एवं कोरबा।- स्थान: खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जांजगीर।- समय: सुबह 7:00 बजे।- ग्राउंड इंचार्ज: राजेश राठौर।- संपर्क नंबर: 7869956419।

2. द्वितीय जोन – धमतरी- शामिल जिले: धमतरी, कांकेर एवं बस्तर।- स्थान: पखंडा मिनी स्टेडियम, धमतरी।- समय: सुबह 7:00 बजे।- ग्राउंड इंचार्ज: गोपाल साहू।- संपर्क नंबर: 8120395871।

3. तृतीय जोन – दुर्ग- शामिल जिले: दुर्ग, राजनांदगांव एवं बालोद।- स्थान: बीएसपी स्कूल मैदान।- समय: शाम 5:00 बजे।- ग्राउंड इंचार्ज: एस. मोहन राव एवं जानकी कुशवाहा।- संपर्क नंबर: 9691143046, 9039825220।

4. चतुर्थ जोन – बिलासपुर- शामिल जिले: बिलासपुर, मुंगेली एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।- स्थान: देवकीनंदन स्कूल मैदान, बिलासपुर।- समय: सुबह 7:00 बजे।- ग्राउंड इंचार्ज: योगेश कुमार साहू।- संपर्क नंबर: 9827170713।

5. पंचम जोन – रायपुर- शामिल जिले: रायपुर, गरियाबंद एवं महासमुंद।- स्थान: शासकीय सप्रे स्कूल, रायपुर।- समय: शाम 5:00 बजे।- ग्राउंड इंचार्ज: अनूप यदु।- संपर्क नंबर: 8770183372।

6. षष्ठम जोन – बेमेतरा- शामिल जिले: बेमेतरा एवं बलौदाबाजार-भाटापारा।- स्थान: शासकीय स्कूल मैदान, बेमेतरा।- समय: सुबह 10:30 बजे।- ग्राउंड इंचार्ज: अमित तिवारी एवं मृत्युंजय शर्मा।- संपर्क नंबर: 9827465569, 9098614009।

7. सप्तम जोन – सरगुजा- शामिल जिले: सरगुजा, सूरजपुर एवं जशपुर।- स्थान: गांधी मैदान।- समय: शाम 5:00 बजे।- ग्राउंड इंचार्ज: रजत सिंह एवं खुशबू गुप्ता।- संपर्क नंबर: 8982810979, 9301698919।

NFI में पंजीकृत खिलाड़ियों को ही मिलेगा अवसर

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सत्र 2026-27 में पूर्ण रूप से पंजीकृत होना अनिवार्य है। प्रारंभिक चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 14 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले प्रथम प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

महासचिव राजेश राठौर ने प्रदेश के सभी पात्र खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग लें। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित अवसर प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की मजबूत टीम तैयार करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *