Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला टेबल टेनिस टीम ने अंतर महाविद्यालय स्पर्धा में मारी बाज़ी

उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय द्वारा आयोजित रायपुर सेक्टर अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में यूटीडी, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया.

प्रतियोगिता का आयोजन सर्प्रे स्कूल टेबल टेनिस हॉल में किया गया। फाइनल में विश्वविद्यालय की महिला टीम की आस्था समर्थ, गीतांजलि एवं शिवांगी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टीम की इस उपलब्धि पर कोच डॉ. उपासना विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. रीता वेणुगोपाल, प्रो. सी. डी. आगाशे एवं प्रो. राजीव चौधरी तथा सभी गेस्ट फैकल्टी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *