Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता पहुंचा अंतिम चरण में

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की राज्य स्तरीय वेटरन्स समिति द्वारा 13 सितंबर को सप्रे शाला में स्व. श्री ओम प्रकाश जी शर्मा स्मृति प्रथम राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता खेले जा रहे है.

उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी संजय पिल्ले थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया. विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के सेवानिवृत्त सचिव एवं खेल विभूति पुरस्कार अवार्डी डा. भरत अग्रवाल, अरविंद कुमार शर्मा एवं गरियाबंद जिला संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा थे।

प्रतियोगिता में सभी वर्गों के सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं. जिसमें अभी तक खेले गए मैचों के अंतिम परिणाम में

पुरुष एकल (आयु वर्ग 40) रजनीश ओबेराय (दुर्ग), गोल्डी भागवानी (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), श्रीश देव (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें रजनीश ओबेराय (दुर्ग), शैलेश डागा (रायपुर), निशांत क़ानूगा (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं.

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50) बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) प्रमोद शार्दुल (धमतरी), राजेश लुनिया (रायपुर), रितेश मलहोत्रा (रायपुर),डी. साईं कृष्णा (बिलासपुर), राकेश यादव (रायपुर महानगर), संजय दुबे (दुर्ग) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें राजेश लुनिया (रायपुर), बी. रविकांत (बिलासपुर), राजशेखर शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं.

पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) संजय लहेजा (बिलासपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), हनी अरोरा (बिलासपुर), योगेश प्रधान (रायपुर), एल. एस. साहू (दुर्ग), सुशांत बोरवंकर (रायपुर), संतोष बैद (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें संजय लहेजा (बिलासपुर), गिरिराज बागड़ी (रायपुर), अरविन्द कुमार शर्मा (रायपुर महानगर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं.

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65) पी.एन. मजुमदार (कोरिया), के. रविशंकर (बिलासपुर), अरुण बावरिया (रायपुर), एस. व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें एस.व्ही पेंढारकर (रायपुर महानगर), के. रविशंकर (बिलासपुर), पी.एन. मजुमदार (कोरिया) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे है.

पुरुष एकल (आयु वर्ग 70) राम सावले (दुर्ग), सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), टी.के. डे (बिलासपुर), के.वेंकट प्रसाद (बिलासपुर), सुहाष पेंढारकर (दुर्ग), विनोद पटेरिया (रायपुर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर), के.बी. सिंह (रायपुर), राम सोवले (दुर्ग) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं.

पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) भरत अग्रवाल (रायपुर), एच. डी. चौधरी (राजनांदगांव), प्रदीप सूद (दुर्ग), जी. एल. अग्रवाल ( रायपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं.

महिला एकल (आयु वर्ग 40) दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर), मोनिका दीवान (बिलासपुर), निखत परवीन अंसारी (रायपुर), प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर) के मध्य मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें दिव्या आमदे (रायपुर महानगर), प्रमिला देवांगन (रायपुर माहानगर), डा. स्वाति बांठिया (रायपुर) अपने मैच जीतकर आगे चल रहे हैं.

महिला एकल (आयु वर्ग 50) प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर), गीता पंडित (रायपुर), सोनिका कौरा (दुर्ग), सुप्रिया सोम (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं.

महिला एकल (आयु वर्ग 65) सुश्री ईरा पंत (रायपुर), गौरी डे (बिलासपुर), सरबरी मोइत्रा (बिलासपुर), सुमंत चतुर्वेदी (बिलासपुर) के मध्य अंतिम मुकाबले खेले जा रहे हैं.

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे एवं सहायक मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय अंपायर हर्ष राजपूत, पुलकित यदु हैं. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *