प्रदेश शतरंज संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में 10 से 13 सितम्बर तक भिलाई के अग्रसेन भवन में स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप आयोजित हुआ. पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, कार्यक्रम की अध्यक्षता बंशी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती उमा अग्रवाल, कैलाश जैन बरमेचा, प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं विक्रम अवॉर्डी सुश्री किरण अग्रवाल ने विजेता एवं भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 107 पुरुष एवं 33 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें से 72 रेटेड खिलाड़ी भी शामिल रहे। स्पर्धा कुल 8 चक्रों में खेली गई। स्पर्धा में कुल एक लाख पांच हजार रुपए के नगद राशि प्रदान किया गया.

सिनियर वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान यशद बांबेश्वर पंद्रह हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी,दुर्ग, द्वितीय स्पर्श खंडेलवाल ग्यारह हजार रुपए एवं ट्रॉफी, राजनांदगांव, तृतीय गगन साहु नौ हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायगढ़, चतुर्थ शुभम सिंह सात हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायपुर, पांचवा उत्कर्श यादव पांच हजार रुपए एवं मोमेंटो रायपुर, छठवां लोकेश पांडे चार हजार रुपए एवं मोमेंटो, बिलासपुर, सातवां प्रभमन सिंग मल्होत्रा ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो कोरबा, आठवां यश सिंह ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो, रायपुर, नवमा सालिक नवाज मनिहार ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो, राजनांदगांव, दसवां विवान रॉय ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो, रायपुर।
महिला वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान सावी गौरी ग्यारह हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी, रायपुर, द्वितीय राशि वरुणकर सात हजार रुपए एवं ट्रॉफी, राजनांदगांव, तृतीय तनीशा ड्रोलिया पांच हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायपुर, चतुर्थ हिमानी देवांगन चार हजार रुपए एवं ट्रॉफी दुर्ग, पांचवा प्राची यादव तीन हजार रुपए एवं मोमेंटो, रायपुर, छठवां काशवी जैन दो हजार रुपए एवं मोमेंटो,दुर्ग, सातवां परिधि लिलहारे दो हजार रूपए एवं मोमेंटो दुर्ग, आठवां इधिका वरुणकर दो हजार रुपए एवं मोमेंटो, राजनांदगांव।
स्पेशल प्राइज
बेस्ट सरगुजा खिलाड़ी प्रज्वल पांडे दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी, बेस्ट बस्तर खिलाड़ी रमेश कुमार देवांगन, दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी, बेस्ट सिनियर सिटीजन खिलाड़ी दीपांकर सेन गुप्ता दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायपुर।
कैटेगरी प्राइज
अंडर 7 बालक वर्ग में वंश खंडेलवाल बालिका वर्ग में श्रेष्ठा भारद्वाज अंडर 9 बालक वर्ग में आयाम मिश्रा बालिका वर्ग में अनिका गुप्ता अंडर 11 बालक वर्ग में पलास साहू बालिका वर्ग में संजीवनी कुर्रे अंडर 13 बालक वर्ग में शिल्प कुमार घोड़ेसवार बालिका वर्ग में प्रकृति सूर्यवंशी अंडर 15 बालक वर्ग में ईशान सैनी बालिका वर्ग में सुकृति शर्मा।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े उप मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, सिनियर नेशनल आर्बिटर धीरज चावरे, विक्रम सिंह राजपूत,सद्दाम हुसैन थे।
