प्रदेश शतरंज संघ व जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का आज शुभारम्भ हुआ. यह आयोजन 10 से 13 सितम्बर तक आयोजित होगा.

चैम्पियनशिप का शुभारंभ आज जिला संघ के संरक्षक एवं कैलाश जैन बरमेचा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन, दीपांकर सेन गुप्ता, अनिल शर्मा मंचासिन थे।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 21 जिलों से कुल 142 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें सिनियर वर्ग में 117 खिलाड़ी एवं महिला वर्ग में 25 खिलाड़ी तथा 72 रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। अतिथियों का स्वागत धीरज चावरे, विक्रम सिंह राजपूत, सद्दाम हुसैन ने किया।
