जिले में 11 से 13 सितंबर तक अस्मिता खेलो इंडिया (बालिका/महिला) और 24वीं सब-जूनियर (बालक/बालिका) राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसमें जिले की टीम का चयन ट्रायल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर, ब्लॉक – नरहरपुर में किया गया था। जिसमें जिले के सभी विकासखंड से लगभाग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
बालिका और महिला वर्ग में अंकिता विश्वकर्मा, याचना पटेल, किरण सरोज, बरखा चक्रधारी, लता नेताम, ललिता चक्रधारी, वंदना कुंजाम, ज्योति नेताम, शांता यादव, वंदना भास्कर, ज्योति कोमरा, लीना चंद्रवंशी, विभा कोर्राम, कृति वट्टी, लक्ष्मी बेसरा, अंबिका नेताम, प्रेरणा प्रधान, चंचल नेताम, पेनालिका यादव चयनित हुई.

बालक वर्ग में हिमांशु निषाद, मोहन साहू, थामेश कु. सिन्हा, घृतेश भट्ट और डेविड निषाद का चयन कांकेर जिले में होने वाले राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में हुआ है।
ये प्रतियोगिता भारतीय भारोत्तोलन संघ द्वारा नये वजन वर्गो से होगी। वहीं स्पर्धा के सफल संचालन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ द्वारा संघ के महासचिव डॉ. राजेश जंघेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय निर्णायकों द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा कराया जाएगा।


