Squash

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा के स्क्वैश स्पर्धा के तीनों आयु वर्गों में राजधानी के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन 06 से 09 सितंबर तक राजधानी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों से चयनित 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

स्क्वैश की टीम स्पर्धाओं में रायपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका के 14, 17 एवं 19 वर्ष सभी छह वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं विभिन्न आयु वर्गों में दुर्ग एवं बिलासपुर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टीम स्पर्धा के परिणाम

14 वर्ष बालक 1.रायपुर 2. दुर्ग 3. बिलासपुर

14 वर्ष बालिका 1.रायपुर 2. दुर्ग 3. सरगुजा

17 वर्ष बालक 1. रायपुर 2. बिलासपुर 3. दुर्ग

17 वर्ष बालिका 1.रायपुर 2.बिलासपुर 3. दुर्ग

19 वर्ष बालक 1.रायपुर 2. बिलासपुर 3. दुर्ग

19 वर्ष बालिका 1.रायपुर 2.बिलासपुर 3. दुर्ग

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन मनोज कुमार अग्रवाल, संदीप गोविलकर सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी कबीरधाम एवं प्रवीण रिछारिया एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा व्यायाम शिक्षक प्रकाश कश्यप, चंद्रमणि तेम्भूरकर, गजेंद्र साहू, केशव कुमार जलक्षत्री, श्रीमती मनप्रीत कौर भाटिया, श्रीमती सुनसीना जायसवाल, अखिलेश मिश्रा एवं प्रमोद तिवारी सहित अन्य प्रशिक्षक, अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *