Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 5 रनो से हराया

राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा एम पी एम एस सी मेंस सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्राफी का आयोजन 06 सितंबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरामुकाबला मीराज क्रिकेट मैदान, उदयपुर में झारखंड टीम केविरुद्ध खेला गया।झारखंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाये। छत्तीसगढ की ओर से कशीश अग्रवाल ने 34 गेदों में शानदार 49 रन नाबाद बनाये। उनके अतिरिक्त शिवी पांडेय ने 25 रन तथा प्रारंभिक बल्लेबाज प्रत्युशा तथा शिल्पा साहु ने 25 व 20 रनों का योगदान दिया।

झारखंड टीम की ओर से शांती कुमारी ने 2 विकेट प्राप्त किये।142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। झारखंड की ओर से कप्तान सोनीया ने 46 रनों की पारी खेली। उनके अतिरिक्त रश्मी ने 27 रन तथा अश्वनी कुमारी ने 25 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुये झारखंड के किसी भी बल्लेबाज को लम्बी पारी खेलने से रोके रखा तथा निरंतर अंतराल में विकेट प्राप्त करते रहे। छत्तीसगढ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने 3 विकेट तथा प्रिती यादव ने 2 विकेट झटके। छत्तीसगढ़ ने मैच 5 रनों से जीत लिया। कप्तान कृति गुप्ता प्लेयर आफॅ द मैच रहीं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *