21वीं छत्तीसगढ़ स्तरीय क्यूरुगी एवं दूसरी राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक बिलासपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता स्व बी आर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान बहतराई के इंडोर स्टेडियम मे आयोजित होंगी.
यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों से लगभग 570 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, निर्णायक तथा टीम अधिकारी शामिल होंगे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति द्वारा आवास, भोजन, मैदान व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, तकनीकी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
Please follow and like us:
