राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रायपुर में 6 से 9 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. जिसमें निधि यादव आयु वर्ग बालिका वर्ग 17 और अरमान टोप्पो फुटबॉल में जिले से चयनित हुए है । निधि यादव वर्तमान में वंडर बॉयज फुटबॉल एकेडमी में विगत 6 वर्षों से लगातार फुटबॉल की ट्रेनिंग ले रही है. इससे पहले निधि ने 2 बार अंडर 14 में स्टेट खेल चुकी है वहीं अरमान टोप्पो नेशनल खिलाड़ी हैं।
एकेडमी के संचालक शारदा सिंह गहलोत ने बताया कि ये खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण ले रहे है. इस अवसर पर एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश चटर्जी, पूर्व खिलाड़ी जैम्स वर्गिस, जफर, संजय शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, विजेंद्र यादव, विजय गुप्ता, आरिफ मेमन आदि ने बधाई दिए.
Please follow and like us:
