athletics

KHELNEWZ EDITORIAL DESK राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट 14 नवंबर से होगा आयोजित

एथलेटिक्स में NIDJAM का पूरा नाम National Inter-District Junior Athletics Meet (राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट) है। यह भारत में जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को खोजने और निखारने वाली सबसे बड़ी एथलेटिक्स प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) द्वारा किया जाता है। इस बार यह स्पर्धा 14 से 16 नवंबर (सभवतः) के मध्य हैदराबाद में आयोजित होगा.

इस स्पर्धा का उद्देश्य देश के छोटे-छोटे और ग्रामीण जिलों से युवा एवं छिपी हुई प्रतिभाओं (जूनियर एथलीटों) को ढूंढकर राष्ट्रीय स्तर पर लाना है। इस स्पर्धा में एक जिले से 13 खिलाड़ी और दो ऑफिशियल भाग लेंगे जिसमें 14 वर्ष से कम और 16 वर्ष से कम आयु के बालक बालिका हिस्सेदारी करेंगे. छत्तीसगढ़ के 33 जिले से प्रतिभागी इसमें भाग लेंगे. ज्ञात हो पूर्व में भी जो गुजरात अहमदाबाद में आयोजित NIDJAM में भी राज्य के 33 जिले से खिलाड़ी भाग लिए थे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author