26वी राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता मे जिले की बालक और बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. बॉयज़ टीम विजेता रही वही बालिका टीम ने कांस्य पदक़ प्राप्त किया.फाइनल मुकाबले बिलासपुर टीम का बस्तर जिले के साथ हुए मुकाबले में 35-33 और 35-31 के स्कोर से बिलासपुर टीम ने जीत दर्ज किया.

गर्ल्स टीम ने सेमीफइनल मे बस्तर से 35-31 और 35-27 से हारकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा करने में कामयाब रही. जिले के लियान टोप्पो को बेस्ट बैक प्लेयर और जैक तिग्गा को बेस्ट फ्रंट प्लेयर का सामन दिया गया.

टीम में शामिल खिलाड़ी बालक वर्ग में लियन टोप्पो (कप्तान), जैक तिग्गा, जुएल टोप्पो, दीपांश तिर्की, ओमकार बंजारे, अंकित कुमार, गौरांग शर्मा, डेविड जोगी, हर्ष ध्रुव, जितेश सोना, कोच सूरज नायक, मैनेजर विल्सन पाल.
बालिक टीम में जॉन अलीना, (कप्तान), मोक्षिका यादव, आराध्या मसीह, आकांशा ध्रुव, तानिया जायसवाल, सुहानी मेहता, रीति वस्त्रकार, कशिश गायकवाड, आदित्री पाण्डेय, मानवी ध्रुव, कोच सूरज नायक व मैनेजर नैंसी तिर्की शामिल थी.
इस अवसर पर माँ शारदा मंदिर खेल मैदान से नवीन सिंह, अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह परिहार, पुष्पेंद्र साहू, संघ के विनीत वर्मा, आशीष साहू, विपुल वर्मा, एम.रवि राव, गिरीश, मनीष, मनीष साईंरे, संजीव साहू, आदि ने शुभकामनाएं दिए.

