जूनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप एनटीपीसी कोरबा में 1 से 4 सितम्बर के मध्य आयोजित हुआ. जिसमें कुल 4 टीम बस्तर, नारायणपुर, रायपुर और दुर्ग ने हिस्सा लिया. चार टीमों के मध्य 6 लीग मुकाबले खेले गए. अंक तालिका में बस्तर प्रथम व रायपुर द्वितीय स्थान पर रहे.
आज हुए फाइनल मुकाबले में रायपुर ने बस्तर को बेहद करीबी मुकाबले में 1 गोल के अंतर से पछाड़ते हुए स्टेट चैंपियन बनी. राजधानी की टीम 1 गोल से शुरुआत में पिछड़ रही थी. बाद में पलटवार करते हुए स्कोर 90 मिनट में 1-1 की बराबरी पर आ गया.
मैच का परिणाम ट्राई ब्रेकर से हुआ, जिसमें रायपुर ने बस्तर को 3-2 से हराते हुए खिताब पर कब्ज़ा जमाया. ज्ञात हो रायपुर के टीम में 17 खिलाड़ी बालिका फुटबॉल अकादमी की है। टीम की सफलता पर बालिका फुटबॉल अकादमी की कोच सरिता कुजूर व खेल विभाग ने जताया ख़ुशी. जिला फुटबॉल एवं राज्य फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने भी विजेता व उप विजेता टीम को दिया बधाई.
