Sport News

KHELNEWZ GARIYABAND DESK राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जिले की टीम भिलाई रवाना

26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 06 सितंबर तक भिलाई सेक्टर-4 में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले की सीनियर बालक व बालिका वर्ग की टीम ने हिस्सा लिया है.

टीम के कोच राहुल साहू है. बालक टीम में हितेश ,राहुल गर्ग,विभांशु,किनाजा,लोकेश,पार्थ, नीलकमल, घनश्याम, डीगेस, पुष्कर शामिल है.बालिका वर्ग मे सारिका, चमेली, लिपि, नेहा, सीमा, प्रतिज्ञा, राखी ,सिद्धि, शामिल है.

जिला बाल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी राहुल गर्ग, हितेश सिन्हा, प्रवीण सोनकर एवं टंकू सोनकर तथा सदस्यों , चंद्रभान, तुषार, राकेश आदि सभी सदस्यों ने टीम को बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author