Cricket

KHELNEWZ JAANJGIR DESK जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने चयन ट्रायल की तिथियां किया घोषित

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार अंडर-19 पुरुष वर्ग का ट्रायल 6 सितंबर, अंडर-23 पुरुष एवं सीनियर पुरुष वर्ग का ट्रायल 13 सितंबर, जबकि अंडर-14 एवं अंडर-16 पुरुष वर्ग का ट्रायल 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

सभी चयन ट्रायल हाई स्कूल ग्राउंड, जांजगीर में होंगे खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। एसोसिएशन ने बताया कि नए एवं पुराने सभी खिलाड़ियों के लिए पंजीयन के नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है।

खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड (दोनों तरफ), वर्तमान फोटो, पिछले छह वर्षों की मार्कशीट, डिजिटल निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड एवं बैंक खाता विवरण PDF प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा।

पुराने खिलाड़ियों को भी अपने सभी दस्तावेज दोबारा जमा करने होंगे, ताकि नए पोर्टल पर उनकी जानकारी अपडेट की जा सके। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति का आग्रह किया है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author