Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ के विरुद्ध एमपी ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 130 रनो की बढ़त किया हासिल

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरीयल आमंत्रण क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन 01 सितंबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की सीनीयर टीमका पहला मैच 01 से 04 सितंबर तक बैगलुरु में मध्य प्रदेश के विरुद्ध खेला जा रहा है ।मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. एमपी ने पहली पारी 93.4 ओवरों में 9 विकेट पर 290 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

मध्य प्रदेश की ओर से शुभम शर्मा ने 105 तथा यश दुबें ने 69 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त कुमार कार्तिकेय ने 24 रन बनाये।छत्तीसगढ़ की ओर से मयंक यादव तथा संदीप वारीयर ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। उनके अतिरिक्त जयंत यादव ने 2 विकेट तथा वासुदेव बरेठ 1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 109.2 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 310 रन बनाये।

छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी ने 83 रन तथा सानिध्य हुरकत ने 55 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त विकल्प तिवारी ने 46 रन तथा जयंत यादव ने नाबाद 42 रनों का योगदान दिया. मध्य प्रदेश की ओर से कुमार कार्तिकेय तथा रवि किरण ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।

तिसरे दिन की समाप्ति तक मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 51 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिये है। मध्य प्रदेश की ओर से हिमांशु मंत्री ने नाबाद 67 रन तथा वेंकटेश अययर ने 29 रनों का योगदान दिया. छत्तीसगढ़ की ओर से अजय मंडल तथा संदीप वारीयर ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। तिसरे दिन की समाप्ति तक मध्य प्रदेश 130 रनों से आगे है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author