Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK शालेय राज्य जूडो स्पर्धा में राजधानी के खिलाड़ियों ने जीते 03 स्वर्ण सहित 14 पदक

26वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 31 अगस्त से 03 सितम्बर तक दुर्ग में सम्पन्न हुआ. इसके अंतर्गत जूडो में 14, 17, 19 आयु वर्ग के बालक और बालिका वर्ग की स्पर्धा संपन्न हुआ.यह जानकारी देते हुए जिला जूडो संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन ने बताया कि इस स्पर्धा में संभाग को जूडो खेल में 10 स्वर्ण, 14 रजत एवं 14 कांस्य सहित कुल 38 पदक प्राप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला ने 03 स्वर्ण, 04 रजत एवं 07 कांस्य सहित कुल 14 पदक जूडो प्रतियोगिता में हासिल किए।इस तरह जिले से 03 खिलाड़ियों सहित सम्भाग से 10 जूडो खिलाड़ी आगामी SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्वर्ण पदक :-

1. युवराज साहा – पीएम श्री सेजेस माना कैंप

2. कु बरूपाली साहू – बालाजी जूडो अकादमी

3. मैनक दत्ता – बालाजी जूडो अकादमी

रजत पदक :-

4. कु नतारिणी साहू – पीएम श्री सेजेस माना कैंप

5. कु बहिमांशी साहू – मानीकचौरी,अभनपुर

6. रोहन यादव – माणिकचौरी,अभनपुर

7. कु बदिशा बंधे – माणिकचौरी,अभनपुर

काँस्य पदक :-

8. कु हर्षिता साहू – माणिकचौरी अभनपुर

9. नन्दकिशोर – सकरी , अभनपुर

10. कु गुंजन यदु – पर्सुलीडीह, अभनपुर

11. कु छवि साहू – बालाजी जूडो अकादमी

12. दक्ष बघेल – बालाजी जूडो अकादमी

13. कु कुमकुम सोनी – बालाजी जूडो अकादमी

14. कु बी देवश्री – बालाजी जूडो अकादमी

जिले से राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी सूरज वर्मा (व्या शिक्षक, पीएम श्री सेजेस माना कैंप) और NIS कोच अजय तिवारी (व्यायाम शिक्षक, बालाजी विद्या मंदिर) ने निर्णायक के रूप में एवं डॉली नायक, मनोज साहू, चांदनी दीवान, विनय जनबंधु ने कोच के रूप में सेवाएं दी।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author