Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुष्मिता सोम शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा बने विजेता

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजधानी के सप्रे शाला हाल में आयोजित प्रथम राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग सम्पन्न हुयी। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि स्पर्श गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर जी ने किया तथा विशेष अतिथि में संघ की तकनीकि समिति के चेयरमैन अरविंद कुमार शर्मा थे। इस अवसर पर महानगर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ मानिक चटर्जी, उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में कल खेले गये परिणाम में

सीनियर महिला वर्ग:- विजेता – सुष्मिता सोम (बिलासपुर), उपविजेता – प्रज्ञा पाठक (रायपुर) 4 -2

यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:- विजेता – शिवाय मेघानी (बिलासपुर), उपविजेता- अबीर बडानी (रायपुर) 3-0

यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:- विजेता -इशी मिश्रा (रायपुर), उपविजेता- अराध्या चंद्राकर (धमतरी) 3-0

सीनियर पुरुष एकल वर्ग, यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम में

सीनियर पुरुष वर्ग:- सेमीफायनल – अरिंदम देबनाथ (रायपुर) ने प्रणय चौहान (रायपुर) को 4 -1 तथा कुणाल देब (दुर्ग) ने आयुष शर्मा (रायपुर) को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:- सेमीफायनल – आर्यन सिंह (रायपुर) ने श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-1 तथा दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) ने गौरव मून (दुर्ग) को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-2 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने इशी मिश्रा (रायपुर) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:- सेमीफायनल – अथर्व साहू (दुर्ग) ने अबीर अग्रवाल (रायपुर) को 3-1 तथा विवान बैसवाड़े (रायपुर) ने नीरव तिवारी (रायपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – अक्षिता बीनू (बिलासपुर) ने माहविन अंसारी (रायपुर) को 3-0 तथा इशी मिश्रा (रायपुर) ने आरुषि मढरिया (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया ।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पीएन मजूमदार, जेएम राठौड़ हैं. यह जानकारी विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author