कोरबा की तैराक भूमि गुप्ता राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के शहीद राजीव पाण्डये सम्मान से हुई सम्मानित. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भूमि को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा.
भूमि के अब तक के स्विमिंग सफर एक नज़र में
भूमि ने पहली बार 38 वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को तैराकी में दिलाया पहला पदक
हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में भूमि ने 200 मीटर आईएम में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की पहली नेशनल गेस पदक विजेता तैराक बनीं।
कंधे की सर्जरी के बाद खेल से 9 महीने दूर रही.
भूमि 2017 में हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग के लिए मुंबई शिफट हो गईं, जहां उन्होंने पढ़ाई और ट्रेनिंग दोनों जारी रखी।
2018-19 में दिल्ली में हुई एसजीएफआई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते।
शहीद पंकज विक्रम सम्मान 2022-23 से अलंकृत हो चुकी हैं।
