Uncategorized

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य खेल अलंकारण समारोह मे जिले के तीन टेबल टेनिस खिलाड़ी हुए सम्मानित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम मे आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकारण समारोह मे बिलासपुर की राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सुष्मिता सोम को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.पुरुष वर्ग के के साई प्रशांत को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार प्राप्त हुआ साथ ही वेटेरन खिलाडी के रवि शंकर को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया.

सभी खिलाड़ियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के द्वारा सम्मान प्रदान किया गया.जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, सचिव कपिल शुक्ला, संदीप गुप्ता, डॉ मेघानी, कोच पंकज बोलर, लोकेश सोनकर, संजय लहेजा, अमर पाठक, संजय तिवारी, राजेश धुर्वे ने शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author