Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK रुद्राक्षम् वेलफेयर के निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तक पहुंची प्रतिभाएं

राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण अभियान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रतिष्ठित आवासीय खेल संस्थाओं में हुआ है।

चयनित खिलाड़ियों में मोनिष्का विश्वकर्मा का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल रायपुर के लिए हुआ है, जबकि जान्हवी मेश्राम एवं गौरांग निषाद का चयन बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ियों का चयन रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मेरिट के आधार पर किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी कोच मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने हॉकी की प्रारंभिक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त की। मृणाल चौबे ने अपने अंतर्राष्ट्रीय अनुभव, आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक और खेल के प्रति समर्पण से पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को एक नई दिशा प्रदान की है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *