Basketball

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में एसटीसी के छह खिलाड़ियों का हुआ चयन

51वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए SAI ट्रेनिंग सेंटर (STC) राजनांदगांव के छह बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।

चयनित छह खिलाड़ियों में चार बालक एवं दो बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें चार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम तथा दो बालक खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

छत्तीसगढ़ टीम में चयनित खिलाड़ी:

हर्षपाल – बालक

अरनव ठाकुर – बालक

देवश्री दत्ता – बालिका

मुस्कान विश्वकर्मा – बालिका

मध्य प्रदेश टीम में चयनित खिलाड़ी

समीर – बालक

सुमित गुज्जर – बालक

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों के साथ STC राजनांदगांव के पंकज पांडे को कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर सेंटर की डिप्टी डायरेक्टर गरिमा चौधरी ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *