Softball

KHELNEWZ KAWARDHA DESK शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जिले के 06 खिलाड़ियों ने जीते पदक

26 वी शालेय राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल 14 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में 19 से 22 सितम्बर तक आयोजित हुआ. जिसमें कवर्धा से मिनी बालक वर्ग में शेखर पटेल, जगन्नाथ,युवराज एवं बालिका वर्ग में अनन्या चंद्रवंशी, डिंपल चंद्रवंशी, पूजा चंद्रवंशी सहित कुल 06 खिलाड़ियों का चयन हुआ था.दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका टीम ने रजत पदक व बालक टीम ने कांस्य पदक जीते.

सॉफ्टबॉल मिनी वर्ग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के उपलक्ष्य पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अकादमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, निज सहायक नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल संचालक पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, श्यामा चकोर आदि ने शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *