Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK जूनियर एशिया कप के लिए छत्तीसगढ़ की गीता और मधु सिदार का हुआ चयन

बैंग्लोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही जूनियर इंडिया कोर टीम में शामिल प्रदेश की गीता यादव और मधु सिदार का चयन मोकी (चीन) में खेले जाने वाले जूनियर एशिया कप के लिए किया गया है. यह स्पर्धा 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक आयोजित होगा.

20 सदस्यी टीम का चयन बंगलौर में आयोजित कोचिंग कैंप में उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. ज्ञात हो कि गीता यादव विगत 3 वर्षो से जूनियर टीम की सदस्य के रूप में शामिल है तथा मधु सिदार हाल ही में जूनियर इंडिया टीम के सदस्य के रूप में शामिल हुई है.

गीता यादव और मधु सिदार के जूनियर बालिका एशिया कप में चयन होने पर श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री व खेल मंत्री, डॉ.रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, उप मुख्य मंत्री विजय शर्मा, श्रीमती रायमुनी भगत विधायक जशपुर, संतोष पांडे सांसद राजनंदगांव, श्रीमती तनुजा सलाम संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विक्रम सिंह सिसोदिया, महापौर मधुसूदन यादव,संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, सचिव मनीष श्रीवास्तव आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author