Cricket

KHELNEWZ DURG DESK जिला क्रिकेट एसोसिएशन का सिलेक्शन ट्रायल कल

छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के कैलेंडर अनुसार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पं रविशंकर स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन सत्र वर्ग अंडर-14 एवं 16 का फिजिकल ट्रायल 8 अगस्त को दोपहर 2:30 से लिया जायेगा.

अंडर-14 एवं अंडर-16 के खिलाडियों का बैटिंग, बोलिंग, विकेट कीपिंग एवं फील्डिंग का ट्रायल 09 अगस्त को सुबह 9:30 से लिया जायेगा. चयनित खिलाड़ी बीसीसीआई, सीएससीएस एवं डीडीसीए के डिस्ट्रिक्ट कैंप तथा सिलेक्शन मैच में शिरकत करेंगें. पंजीयन ट्रायल हेतु आवश्यक योग्यता

रजिस्ट्रेशन फॉर्म, डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल मार्क शीट – छत्तीसगढ़ में जन्मे खिलाड़ीयों को पिछले 5 वर्ष की फोटो कॉपी अथवा पिछले 10 वर्ष की मार्कशीट की फोटो कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा. ट्रायल्स में भाग लेने हेतू अंडर-14 खिलाड़ियों का कट ऑफ़ डेट 01 सितंबर 2012 से 30 अगस्त 2014 है.

अंडर-16 खिलाड़ियों का कट ऑफ़ डेट 01 सितंबर 2011 से 30 अगस्त 2013 है. 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीयन के समय सत्यापन हेतु समस्त मूल दस्तावेज लाना भी अनिवार्य होगा। क्रिकेट गणवेश तथा किट के साथ ट्रायल में खिलाड़ी को समय पर पहुंचना होगा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *