Archery

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट का संस्कारधानी में हुआ सफल आयोजन

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव में एक दिवसीय ओपन सिटी NTPC खेलो इंडिया तीरंदाजी टूर्नामेंट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 250 तीरंदाज, कोच एवं मैनेजर शामिल हुए.

कार्यक्रम का शुभारंभ ओलंपियन राजेंद्र जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संदेश दिया गया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कौशल, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

आयोजन समिति के प्रतिनिधि श्री मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए, जिनकी सूची संलग्न है। प्रतियोगिता का संचालन तय समय-सारणी के अनुसार सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह शाम 5 बजे आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के एमडी आदित्य अग्रवाल, बास्केटबॉल इंचार्ज एवं अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश्वर राव, वॉलीबॉल इंचार्ज कोच श्री त्रिपाठी, स्कूल की प्राचार्य रेखा तिवारी, विकास जोशी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही राजनांदगांव के ऑफिशियल्स राहुल, भूपेंद्र, अजेंद्र, खोमेन्द्र, पवित्र, अंजली, कपिल, कुशल, दुर्गेश, नंदनी एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया। आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author