Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने 01 स्वर्ण सहित कुल 08 पदक जीते

IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था IFMA की भारतीय इकाई यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में तेलंगाना एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन द्वारा 7वीं सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन एस एस कन्वेंशन सेन्टर, शम्शाबाद, एयरपोर्ट रोड, हैदराबाद (तेलंगाना) में 22 से 25 जनवरी को किया गया था.

जिसमें छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण, 03 रजत और 04 काँस्य सहित कुल 08 पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है।चैंपियनशिप में खेल एवँ युवा कल्याण विभाग, दंतेवाडा की कोच टिकेश्वरी साहू ने तीन पदक (एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य) पदक जीते वही रायपुर के शुभम कुमार निषाद ने दो पदक (एक स्वर्ण और एक कांस्य) जीते.

छत्तीसगढ़ के पदक विजेता महिला01) दिव्या अग्रवाल (रायपुर) – रजत पदक (+23 yrs, -45kg)02) वाणी (बालोद) – रजत पदक (+23 yrs, -57kg)03) टिकेश्वरी साहू – स्वर्ण पदक (mix mai muay इवेन्ट)- रजत पदक (वाये क्रू इवेन्ट)- कांस्य पदक – रजत पदक (+23 yrs, -48kg)

पुरुष 04) शुभम कुमार निषाद (रायपुर) – स्वर्ण पदक (mix mai muay इवेन्ट),- कांस्य पदक (+23 yrs, -54kg)05) विद्या कुमार सोनी (रायपुर) – कांस्य पदक (- 23 yrs, -60kg)06) अनुभव राय (रायपुर) – कांस्य पदक (+23 yrs, -63kg)

चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में हरबंश कौर एवं प्रणव शंकर साहू (दोनो बालोद) ने उम्दा सहयोग किया। UMAI एग्जीक्यूटिव बोर्ड एवँ स्टेट ऑफिसियल के रूप में लखन कुमार साहू (बालोद), अनीस मेमन (रायपुर), अमन यादव (रायपुर) ने भाग लिया। राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन ने उदघाटन समारोह का मंच संचालन किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.