Sport News

KHELNEWZ CENTRAL DESK राष्ट्रीय कॉम्बैट खेल मे छत्तीसगढ़ ने हासिल किया 50 से ज्यादा मेडल

भारतीय कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में तीसरी राष्ट्रीय कांग्रेस मल युद्ध का आयोजन मध्य प्रदेश इंदौर के चमेली देवी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में किया गया. जिसमें देश के लगभग 16 राज्यों ने भाग लिया.

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लगभग 40 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी किया. जिसमें खरसिया, रायगढ़, सक्ति, दुर्ग, पेंड्रा, बिलासपुर, गरियाबंद, रायपुर जिले के खिलाड़ी शामिल थे. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हरियाणा एवं द्वितीय स्थान पर उपविजेता के रूप में छत्तीसगढ़ की टीम रही.

राज्य के टीम में ऑफिशियल के रूप में चिंतामणि चक्रधारी, उमेश साहू, रियाज खान, कमलेश यादव, देवेंद्र ढीमर, सुगंधी राठौर, देवमणि साहू आदि शामिल रहे. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने गी, नोगी एवं फ्री स्टाइल मे डबल इवेंट खेलते हुए 22 गोल्ड मेडल 18 सिल्वर एवं 16 ब्रॉन्ज़ मेडल प्राप्त किया.

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में ध्रुव चक्रधारी, रूपम राठौर, उदित साव, याज्ञवल्क्य सिंह राठौर, पुष्पराज डनसेना, दुष्यंत पटैल, आदित्य राज, प्रशांत स्वादु, प्रणय केरकेट्टा, दक्ष कुमार, विवेक पटेल, तिसना जयसवाल, अक्षत सिदार, वंश राठौर, कामेश्वर सिदार, निहाल जयसवाल, लक्ष्या कौशिक, देवा साहू, सी.ऋषभ, यामिनी धीवर, सृष्टि, सायना मेहरा, सौम्या पुरसेठ, हेमा वारेन, अंजू सिदार, जागृति खूंटे, आर्या राठौर, अंशिका राठौर, रुपाली, भूमिका यादव, रिद्धि यादव, पारुल, पूर्वी सोनवानी, सौम्या पड़वार, गरिमा आदि शामिल थी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *