Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK सेक्टर टेबल टेनिस में सेंट पेलोटी कॉलेज बॉयज एवं शासकीय पीजी महाविद्यालय धमतरी गर्ल्स टीम बनी विजेता

उच्च शिक्षा विभाग छ्ग शासन के तत्वाधान में शास जे योगानंदम छ्ग महाविद्यालय द्वारा सप्रे स्कूल में सेक्टर टेबल टेनिस (म/पु) स्पर्धा का आयोजन किया गया. स्पर्धा के विजेताओं को डॉ तपेशचंद्र गुप्ता रिजनल एडिशनल डायरेक्टर एवं प्राचार्य छ्ग कॉलेज, डॉ अतुल शुक्ला रिटायर्ड क्रीड़ा अधिकारी, डॉ रामानंद यदु, डॉ प्रमोद मेने, डॉ रिंकू पांडे, आदर्श मिश्रा आब्जर्वर ने किया.

इस अवसर पर सभी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ देबाशीष हाजरा, प्रकाश चंद्रवंशी, गोपाल उरकुरकर, डॉ कर्मिष्ट शम्भरकर, प्यारेलाल साहू, असीम कादरी, मुकेश सिन्हा, मनोज, तुलाराम मंडले, ललित कुमार, अनुपम सिंह उपस्थित थे. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे थे.बॉयज टीम फायनल में सेंट विनसेंट पेलोटी कॉलेज की टीम ने साइंस कॉलेज रायपुर को 3-0 से हराकर लगातर दूसरे वर्ष यह ख़िताब जीता.

इससे पूर्व पेलोटी कॉलेज ने सेमीफइनल में महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 3-1से, एवं साइंस कॉलेज ने शास आत्मानंद कॉलेज अटारी को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था.गर्ल्स टीम इवेंट फाइनल में शास पीजी महा धमतरी ने संघर्ष पूर्ण फाइनल में शास दू ब महिला महा रायपुर को 3-2 से हराकर फाइनल में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. इससे पूर्व सेमीफाइनल में शास महा धमतरी ने प्रगति महाविद्यालय रायपुर को 3-0से, एवं दू ब महिला महा ने विज्ञान महा रायपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था.

आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी छ्ग महाविद्यालय रूपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर रायपुर सेक्टर की बॉयज एवं गर्ल्स टीम भी घोषित की गयीं. बॉयज टीम में लोकेश, रामजी कुमार (सेंट पेलोटी), आयुष शर्मा (महंत कॉलेज), गजेंद्र सिंह चौहान (छ्ग महा रायपुर), एवं तिलेश्वर (युटीडी पं रविवि रायपुर) हैँ.गर्ल्स टीम में जानवी एवं प्रियंका (शास महा धमतरी), जया साहू एवं रीमा दू ब महिला महा रायपुर है. यह टीम 8 नवंबर को रायपुर में होने वाली राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेगी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.