Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को हराते हुए किया विजयी शुरुआत

बीसीसीआई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मैच बडौदरा में राजस्थान टीम के विरुद्ध खेला गया. छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाये।

राजस्थान की ओर से ए डी गर्ग ने 47 रन तथा एसपी कुमावत ने 44 रन बनाये। उनके अतिरिक्त एसआर जाट ने 26 रन तथा डी आर कंवर ने 23 रनों का योगदान दिया।छत्तीसगढ़ टीम की ओर से तरन्नुम पठान ने 2 विकेट, उर्मिला, महक तथा अदिती ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 48.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया। 117 रनों पर 6 विकेट खोने के बाद प्रीती यादव 46 रननाबाद तथा शिवानी कृष्णा 37 रन नाबाद के मध्य सांतवे विकेट के लिये 83 रनों की साझेदारी की बदौलत छत्तीसगढ़ ने मैच अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ की ओर से ऐश्वर्या सिंह ने सर्वाधिक 48 रन तथा महक नरवसे ने 34 रनों का योगदान दिया. राजस्थान की ओर से एसएस कलाल ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 4 विकेट से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.