
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनीयर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट मल्टी डे टुर्नामेंट के सेमी फाइनल मैच 23 मार्च से खेले गये ।पहला सेमी फाइनल
रायपुर विरुद्ध प्लेट कंबाइंड
रायपुर एवं प्लेट कंबाइंड के मध्य मैच कांकेर में खेला गया।रायपुर ने टॉस जितकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। प्लेट कंबाइंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 59.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाये। जिसमे अमित कुमार यादव तथा शशांक तिवारी ने 28-28 रन बनाये, उनके अतिरिक्त अनस खान ने 25 रन तथा श्रेयम सुंदरम ने 14 रनों का योगदान दिया। रायपुर की ओर से ऋषी शर्मा ने 3 विकेट, गगनदीप सिंह तथा वरुण सिंह भुई ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

रायपुर ने अपनी पहली पारी में 58.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 168 रन बनाये। रायपुर की ओर से ऋषी शर्मा ने 60 रन, आलोक साहु ने 41 तथा गगनदीप सिंह ने 34 रनों की पारी खेली। प्लेट कंबाइंड की ओर से शशांक तिवारी ने 6 विकेट तथा श्रेयम संदरम ने 2 विकेट प्राप्त किये।

प्लेट कंबाइंड ने अपनी दूसरी पारी में 92.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 183 रन बनाये। जिसमें श्रेयम सुंदरम ने 76 रन, आकाश सिंह ने 19 रन तथा विवेक बोरकर ने 16 रन बनाये. रायपुर की ओर से गगनदीप सिंह ने 5 विकेट प्राप्त किये।143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी रायपुर ने अपनी दूसरी पारी में 57.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 143 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। रायपुर की ओर से किवनूर सिंह छाबरा ने नाबाद 39रन, ऋषी शर्मा ने 32 रन तथा प्रभाश शुक्ला ने 30 रन बनाये। रायपुर ने मैच 7 विकट से जीत लिया।
दूसरा सेमी फाइनल – रायपुर ब्लू विरुद्ध भिलाई
रायपुर ब्लू एवं भिलाई के मध्य मैच आरडीसीए मैदान,रायपुर में खेला गया। रायपुर ब्लू ने टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 496 रन बनाये। रायपुर ब्लू की ओर से आशिष कुमार डहरीया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 142 रन व उनके अतिरिक्त ऋषभ तिवारी ने 96 रन, प्रतिक यादव ने 69 रन, फैज खान ने 62 रन तथा सानिध्य हुरकत ने 43 रनों का योगदान दिया।
भिलाई की ओर से दिवाकर ताम्रकार ने 3 विकेट, अमन मिश्रा तथा चिन्मय विश्वकर्मा ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। भिलाई ने अपनी पहली पारी में 93.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 269 रन बनाये। भिलाई की ओर से हर्ष शर्मा ने 47 रन, आनंद राव ने 45 रन, गर्व कुमार सिंह तथा शुभम सिंह ने 40-40 रन बनाये।
रायपुर ब्लू की ओर से सुमित रुईकर ने 4 विकेट तथा उत्कर्ष तिवारी ने 3 विकेट प्राप्त किये। मैच की समाप्ति तक रायपुर ब्लू ने अपनी दूसरी पारी में 51.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाये तथा 379 रनों की बढत प्राप्त की। रायपुर ब्लू की ओर से फैज खान ने 40 रन तथा ॠषभ तिवारी ने 30 रन बनाये।
भिलाई की ओर से दिवाकर ताम्रकार ने 4 विकेट तथा अमन मिश्रा ने 3 विकेट प्राप्त किये। मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। रायपुर ब्लू ने पहली पारी की बढत प्राप्त की।

