
इंटरनेशनल फ़ेडरेशन और ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, सीनियर उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सुशील बालानी, डॉ अतुल शुक्ला अध्यक्ष रायपुर जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह चौहान एवं आईटीफ सुपरवाइजर प्रबिन नायक ने किया.
कल से प्रतियोगिता के मेन ड्रा के मुकाबले खेले जायेगे. आज बालक वर्ग के क्वालिफाइंग फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीते।
अशोक गायकवाड़ ने श्रेयनाथ महांतेशा को 6-4, 6-3 से हराया। पुनीत मनोहर ने ऋषिकेश माने को 6-0, 6-1 से एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज की। हीत कंडोरिया ने आरव भारत को 6-4, 6-3 से पराजित किया।आरव ढेकियल ने आरव गलवा को 6-2, 6-2 से मात दी।
इस प्रतियोगिता में भारत देश के साथ ही इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के खिलाड़ी भी भाग ले रहे है. मेंन ड्रा में बालक वर्ग में शीर्ष वरीयता ओम पटेल को दी गई है, जबकि द्वितीय वरीयता विवान बडासरिया को मिली है।
बालिका वर्ग में एंजल पटेल शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं और दिशा कुमार को द्वितीय वरीयता दी गई है। यह जानकारी रूपेंद्र सिंह चौहान द्वारा दिया गया.
