Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप के लिए राजधानी में जुटे 600 से अधिक खिलाड़ी, स्पर्धा का समापन आज

छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ द्वारा 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 17 मई तक कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 20 से अधिक राज्यों से लगभग 650 से अधिक खिलाड़ी, कोच एवं अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन समारोह 15 मई को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश ठाकुर, अमित साहू, बृजेश अग्रवाल एवं जयेश तिवारी उपस्थित रहे।

खेल जगत से वुडबॉल इंडिया के महासचिव अजय सोनटक्के, संयुक्त सचिव देवांग शाह, कोषाध्यक्ष प्रवीण मनवटकर एवं सीईओ सुदीप मनवटकर ने कार्यक्रम में शिरकत किया। छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ के सचिव जितेंद्र पटेल एवं कृष्णा विकास ग्लोबल स्कूल के प्रबंध निदेशक एस. एन. पांडा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फूड एंड ड्रग कंट्रोलर दीपक कुमार अग्रवाल भी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया है ताकि सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खेल वातावरण प्राप्त हो सके।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *