Baseball

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता हेतु कैंप का आज हुआ उद्घाटन

छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में 16 से 22 मई तक सब जूनियर बेसबॉल का प्री नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित है। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के सह सचिव अख्तर खान ने बताया कि 31 वे सब जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता जो की भुवनेश्वर में 24 से 29 मई तक आयोजित हो रहा है उसमें प्रदेश की बालक बालिका की टीम भी भाग ले रही है, जिस हेतु यह कैंप लगाया गया है.

आज उद्घाटन समारोह में प्रदेश बेसबॉल संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल, प्रदेश महासचिव सुश्री मिताली घोष, उपाध्यक्ष डॉ कैरोलाइन सत्तूर, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा मौजूद थे. पलक जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को एक टीम की तरह मिलाकर खेलने के लिए कहा और साथ ही प्रदेश के लिए पदक लेकर आए ऐसी उम्मीद जताई. महासचिव मिताली घोष ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन से पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर जिले में किया गया था जिसमें बालक वर्ग में 9 और बालिका वर्ग में 7 जिलों की टीम ने भाग लिया था. इनमें से उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का इस प्री नेशनल कोचिंग कैंप में चयन किया गया है.

कैंप में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी लखन लाल देवांगन, संदीप गाहिरे, अंकुर राजक, नेहा यादव, भूमिका श्रीवास के द्वारा फील्डिंग, हीटिंग, कैचिंग और साथ में मैच की प्रैक्टिस भी कराई जाएगी।

बालिका टीम में रागिनी ध्रुव, सोनाली ध्रुव, आयुषी, चांदनी साहू, जयश्री, शालिनी मानिकपुरी, सुमन साहू, प्रियांशु, अदिति कुमारी, तृषा केसरी, खुशी, दिव्या, भूमि, खिलेश्वरी निषाद, कामिनी, हर्षित मुकेश शामिल है.

बालक टीम में उत्कर्ष, पंकज, चंद्रेश कुमार, शुभम सेन, आर्यन पटेल, मानस कुमार, कमल, आशीष जांगड़े, चमन, हर्षवर्धन राय, दीपक कुमार, अथर्व दीवान, आरव दीवान, बलिराम, संजू, चिंटू साहू, राहुल कुमार, साहिल दास शामिल है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *