फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा गया है. जो कि इस कार्यक्रम का 75वा एडिशन है। विगत 75 संडे से इस आयोजन को साईं सेंटर राजनंदगाँव आयोजित करते आ रही है।
भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार आज दिग्विजय स्टेडियम में फिरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, उमेश भोजानी, वैभव शर्मा, विपिन पंड्या सहायक, केसी त्रिपाठी साईं सेंटर की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, सुखदेव राउत, दीपा राजपूत, शकील अहमद (खेलो इंडिया हॉकी कोच), कृष्णा यादव, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल एवं सांई ट्रेनिंग सेंटर तथा खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित थे।
Please follow and like us:
