महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संभाग स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संभाग के समस्त जिलों से उपस्थित बालक-बालिकाओं के लिए ट्रेडिशनल योगासन विधा आयोजित हुई.
जिसमें 10-14 वर्ष एवं 14-17 वर्ष आयु वर्ग की छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम में उत्कृष्ट संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया।

संभाग स्तरीय योगा ओलंपियाड में बालिका वर्ग 10 – 14 वर्ष आयु वर्ग में टोमांशीक पटेल शा.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा, डिगमनी सपहा(सेजस पू.मा.शा.मर्रा ) और बालक वर्ग में प्रथमेश वर्मा (सेजस पू.मा.शा.मर्रा) तथा बालिका वर्ग 14 – 17 वर्ष आयु वर्ग में भाविका देवांगन (शा.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा) एवं श्वेता यदु (शास.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड के लिए स्थान सुरक्षित किये.
इस अवसर पर कुमुद साहू (प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल तेलीगुण्डरा),एम.एल. वर्मा (प्रधान पाठक शा.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा), हेमंत कुर्रे (संकुल समन्वयक) प्रतिमा दुबे, धीरेंद्र वर्मा (इंटरनेशनल योगा खिलाड़ी),तुलाराम वर्मा (योगा कोच मर्रा),चंद्रहास साहू (प्रधान पाठक अंडा)खिलेंद्र साहू (शिक्षक) डॉ.डी. एल.चतुर्वेदी, तिलक साव एवं महेंद्र कुमार साहू (योग प्रशिक्षक शासकीय आयुर्वेद औषधालय तेलीगुंडरा) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन के साथ विजेताओं को बधाई दी।
