Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में यशवंत डेकाटे, दीक्षांत कुमार जांगड़े तथा समाया पांडे बनी विजेता

सीनियर, यूथ एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले अभी जारी

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राज्य रैंकिंग टीटी प्रतियोगिता में कल यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) बालक एवं बालिका एकल वर्ग की स्पर्धा संपन्न हुयी। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर के पूर्व जोन अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ मानिक चटर्जी ने किया तथा विशेष अतिथि में संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी सूर्यकांत पटेल, टेक्नीकल कमेटी के चेयरमैन अरविंद कुमार शर्मा, एल.आई.सी. ऑफ इंडिया के पूर्व अखिल भारतीय वालीबाल खिलाड़ी यशवंत शर्मा, उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम में

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग:- विजेता – यशवंत डेकाटे (रायपुर), उपविजेता- दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) 4-3

यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग:- विजेता- समाया पांडे (रायपुर), उपविजेता- वेदी कछवाहा (रायपुर) 4-0

यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:- विजेता- दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर), उपविजेता- हर्षवर्धन सिंह (बिलासपुर) 3-2

यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका वर्ग:- विजेता- समाया पांडे (रायपुर), उपविजेता- लावण्या पांडे (रायपुर) 3-0

सीनियर महिला पुरुष एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले जारी है. स्पर्धा के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, श्री जे.एम. राठोड़ हैं. यह जानकारी विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author