Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK रणजी ट्रॉफी में पांडेचेरी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ ने पहले बैटिंग करते हुए की सधी हुई शुरुआत

बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच पांडेचेरी टीम के विरुद्ध खेला गया.पांडेचेरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।

छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 86 ओवरों में 4 विकेट खोकर 201 रन बना लिये हैं। छत्तीसगढ़ की ओर से संजित देसाई ने 69 रन बनाये। वहीं प्रारंभिक बल्लेबाज आयुष पांडेय ने 45 रन बनाये तथा कप्तान अमनदीप खरे 41 रन बनाकर रीटायर्ड हर्ट हुये.दिन की समाप्ति तक मयंक वर्मा 31 रन बनाकर किज पर डटे हुये है. पांडेचेरी की ओर से पुनित दाते ने 2 विकेट प्राप्त किये। पहले दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिये हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author