Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टी की अंतिम तिथि 28 सितम्बर

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा 05 अक्टूबर को “स्व. श्री गुलाब चंद जी शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में आयोजित किया जा रहा है.

जिसमें पुरुष एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40, 50, 60, 65, 70, 75) वर्ग हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दिया कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 150 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है.

प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी जिससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक खिलाड़ी को कई मैच खेलने का अवसर मिले. स्पर्धा में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे. प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 28.09.2025 है। यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author