Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK नेशनल स्कूल फेंसिंग गेम्स में अभीर सोनी और हेमंत पांडे ने जीता मेडल

69 वीं नेशनल स्कूल गेम्स के अंतर्गत अंडर 19 फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में सीबीएसई टीम से भाग लेते हुए आदर्श इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अभीर सोनी और हेमंत पांडे ने सेबर टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से 03 फ़रवरी तक मणिपुर के इंफाल में आयोजित हुआ। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1200 खिलाड़ियो ने भाग लिया। अभीर सोनी और हेमंत पांडे कक्षा 11 वीं में अध्यनरत है वह 2 साल से विद्यालय के व्यायाम शिक्षक प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है और उन्हीं के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल किये है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ हरेंद्र पाल चौहान, रायपुर फेंसिंग संघ सचिव अखिलेश दुबे, फेंसिंग कोच मोहनीश वर्मा, योगेश साहू, जनक लाल साहू एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author