
छत्तीसगढ़ की बेटियों ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब के हाथों 24-17 से मैच गंवाने के बावजूद छत्तीसगढ़ की टीम ने हौसला नहीं खोया। तीसरे स्थान के लिए हुए बेहद कड़े मुकाबले में टीम ने पांडीचेरी को धूल चटाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
कप्तान टी. साईका फ्रैक्चर के बावजूद मैदान पर डटी रहीं.इस जीत की नायिका टीम की कप्तान टी. साईका (दुर्ग) रहीं। क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान पैर में फ्रैक्चर होने जैसी गंभीर इंजरी के बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। अपनी चोट की परवाह किए बिना वह टीम को सेमीफाइनल तक ले गईं.
टीम की यह शानदार उपलब्धि पर मीना केरकेट्टा अध्यक्ष, राजेश राठौर जनरल सेक्रेटरी एवं नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दिए.

